न्याय की लड़ाई लड़ रहे जदयू अध्यक्ष
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का कहना है कि मजबूती से वधिानसभा चुनाव में उतरना है। उन्होंने कहा कि उन्माद की राजनीति करना आसान होती है। हम समाज के सारे तबकों के साथ न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं।
लोकसभा चुनाव के दौरान भावनात्मक उन्माद पैदा कर चुनाव में जनि लोगों ने सफलता पायी है, वे राष्ट्रीय हति में नहीं हैं। उनका डटकर मुकाबला करना है। शरद यादव ने कहा कि हमारे पुरखों की न्याय की लड़ाई का लंबा इतहिास रहा है। सहमति के साथ समाज बदलने की लड़ाई हमारे पुरखों ने लड़ी है।
इस लड़ाई को धारदार करना और प्रभावी तरीके से लड़ना है. पार्टी के संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने काले धन पर भाजपा के झूठ को उजागर कयिा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार एक पैसा भी नहीं ला सकती है, काला धन लाने की बात दूर की बात है। भाजपा ने प्रचार में सैकड़ों करोड़ों रुपये लेकर पानी की तरह बहाया है, तो उसमें काला धन लाने की हम्मित व नीयत कहां है.
No comments:
Post a Comment