Saturday, 29 November 2014

नीतीश की संपर्क यात्रा को लेकर शरद यादव की सलाह

पूर्व सीएम नीतीश कुमार की संपर्क यात्रा को लेकर जदयू के राष्ट्री अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भले ही नाव डूब गयी, पर उसे चलानेवाले नहीं डूबे हैं। कहा कि हम फिर उभर कर सामने आयेंगे। शरद यादव से सीएम जीतन राम मांझी मिले। कई मंत्रियों से मिल कर सरकार का फीडबैक भी लिया। श्री यादव ने पार्टी के लोगों को उत्साहित करते हुए कहा कि हम विषम परिस्थितियों में फिर से उभर कर आयेंगे। लोकसभा चुनाव में नाव डूबी है, चलानेवाले नहीं डूबे हैं। इसके पहले भी हमलोग विषम परिस्थितियों से लड़ कर बाहर निकले हैं। जाहिर है, शरद यादव जी का राजनीतिक करियर काफी अनुभवों से भरा रहा है। उन्होंने ढेरों सरकारों को बनते और बिगड़ते देखा। आज के राजनीतिक परिदृश्य से दुखी श्री यादव कहते हैं कि नेताओं पर से जनता का विश्वास उठते जा रहा है क्योंकि यहां बातें ज्यादा और धरातल स्तर पर काम कम हो रही है। 

No comments:

Post a Comment