Saturday, 29 November 2014

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव होंगे सम्मानित

पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद शरद यादव को 2014 का बेस्ट पार्लियामेंट्री अवार्ड मिलने के बाद अब जदयू उन्हें सम्मानित करेगा। दिसंबर में पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में सम्मान समारोह होगा। जानकारी जदयू के वरिष्ठ नेता व शिक्षा मंत्री वृशिण पटेल ने दी।


विभागीय कार्यालय में उन्होंने बताया कि शरद यादव को सम्मानित करने के लिए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत हो चुकी है और उन्होंने भी सहमति दी है। समारोह नीतीश कुमार की संपर्क यात्रा के बाद रखा जायेगा. बिहार में महागंठबंधन का स्वरूप आया है। 

समारोह में जदयू के साथ राजद व कांग्रेस नेताओं के आने से महागंठबंधन को और गति मिलेगी। समारोह में शामिल होने के लिए महागंठबंधन के नेताओं को भी बुलाया जायेगा। इसमें राजद अध्यक्ष लालू प्रसादराबड़ी देवीकांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधीराहुल गांधी समेत प्रदेश के राजद-कांग्रेस नेताओं को जदयू की ओर से निमंत्रण भेजा जायेगा।

No comments:

Post a Comment